स्वस्थ रहने के रहस्य {5-Secrets of Healthy Life}

"स्वस्थ रहने के रहस्य"

Image-Swasth-Rahane-Ke-Rahasya

             दोस्तों इस दुनिया में कौन नहीं जानना चाहता है स्वस्थ रहने के रहस्य, जानना सभी चाहते हैं परंतु इन्हें अपनाते नहीं इसीलिए यह सूत्र एक रहस्य की तरह ही है। हम में से ज्यादातर लोग यह बात जानते हैं कि हमारे शरीर में बीमारियां हमारे गलत खानपान की वजह से ही भोजन के रास्ते हमारे शरीर में प्रवेश करती हैं।

            दोस्तों आप सब ने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी “हेल्थ इज वेल्थ” यानी हमारा स्वास्थ्य ही हमारी पूंजी है और स्वास्थ्य से बड़ी संपत्ति या दौलत इस दुनिया में कोई दूसरी चीज नहीं है। अपनी दौलत का आनंद भी आप तभी उठा सकते हैं जब आप पूरी तरह से स्वस्थ और फिट रहेंगे।इसीलिए हमारे लिए यह जानना अति आवश्यक हो जाता है कि स्वस्थ रहने के रहस्य क्या है।

    दोस्तों आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और स्वस्थ रहने के रहस्य जानना चाहते हैं तो आप सही ब्लॉक पेज पर आए हैं तो लेख पूरा पढ़ें-

               चलिए हम अपने आज के टॉपिक पर आते हैं स्वस्थ रहने के रहस्य जिन्हें जानकर और अपने जीवन में अपनाकर 80% बीमारियों को अपने से दूर कर डॉक्टरों को छुट्टी पर भेज सकते हैं।

             यह स्वस्थ रहने के 5 रहस्य (5- Secrets of Healthy Life) हमारे जीवन में हमारे एनर्जी लेवल को Boost रखेंगे और हमें आने वाली चुनौतियों से तैयार रखेंगे। जिस तरह से हम अपने हाथ की एक उंगली से मात्र इशारा कर सकते हैं परंतु हमारे हाथ की पांचों उंगलियां एक साथ मिलकर मुट्ठी का निर्माण कर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकती हैं। उसी प्रकार से यह स्वस्थ रहने के 5 रहस्य हमारे जीवन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

1. सुबह सवेरे गुनगुना पानी जरूर पिए-{Subah Savere Gunguna Pani Jarur Piye}

Image-Subah-Savere-Gunguna-Pani-Jarur-Piye

            स्वस्थ रहने के रहस्य में सबसे पहला सूत्र सुबह सवेरे गुनगुना पानी जरूर पिए दो से तीन गिलास, इसे दो गिलास से शुरू करना होता है फिर धीरे-धीरे तीन से चार गिलास तक लेकर जाना है।

          यदि आप इसे नियमित रूप से पीते हैं तो इसके परिणाम आपको आश्चर्य चकित कर देंगे। इसे कोशिश करें सुबह बासी मुंह ही ले कुल्ला दातुन करने से पहले ,जो लोग गुटका, तंबाकू और पान- मसाला खाते हैं तो ब्रश करने के बाद में पिए और सर्दियों में इसे सुबह शाम दोनों समय ले तो बेहतर रहेगा।

         सुबह सवेरे गुनगुना पानी पीना इतना आवश्यक क्यों है? क्यों यह स्वस्थ रहने के रहस्य माना जाता है? यह जानना अति आवश्यक हो जाता है। 

            जिस प्रकार से सुबह सवेरे उठकर सबसे पहला कार्य घर की साफ-सफाई हम सभी करते हैं यदि एक 2 दिन ऐसा ना करें तो क्या होगा घर में कूड़ा और कचरे का ढेर लग जाता है और गंदगी में ही बीमारियां पनपने लगती हैं। उसी प्रकार हमारे शरीर में भी होता है हम नित्य स्नान करके शरीर के बाहर की सफाई तो कर लेते हैं परंतु हमारे शरीर के अंदर की सफाई कैसे होगी इस बात पर विचार नहीं करते और हमारे शरीर में बीमारियां जन्म लेना शुरु कर देती है। इसीलिए सुबह सवेरे गुनगुना पानी यानी गर्म पानी जरूर पीएं यह हमारे शरीर को अंदर से Naturally  रूप से साफ करता है।

         जब हम सुबह सवेरे गुनगुना पानी पीते हैं तो हमारे पेट में जमा गंदगी Waste material  और ब्लड में जमा Toxins पेशाब और लैटिन के मार्ग से पानी के साथ हमारे शरीर से बाहर निकल जाते हैं और हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त करता है जैसे कब्ज, गैस बनना ,बाल झड़ना, ब्लड प्रेशर, त्वचा संबंधित रोग, नेजल कंजेशन और Weight Management।

             यह क्रिया हमें नित्य प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि भोजन के रास्ते ही हमारे शरीर में बीमारियां प्रवेश करती हैं और पानी के माध्यम से हम बीमारियों को शरीर से बाहर कर सकते हैं इसीलिए कोशिश करें पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं।

2.भोजन के तुरंत बाद पानी ना पिए- {Bhojan Ke Turant Bad Pani Na Piye}

Image-Bhojan-Ke-Turant-Bad-Pani-Na-Piye

            स्वस्थ रहने के रहस्य में अगली महत्वपूर्ण इस बात का ख्याल रखें भोजन के तुरंत बाद पानी न पिए ऐसा सुनने में आश्चर्यजनक लगता है परंतु प्रैक्टिकली यह संभव है इसीलिए रहस्य भी है।

           वास्तव में होता क्या है जब हम भोजन करते समय पानी पी लेते हैं तो आमाशय में जो जठराग्नि जल रही होती है जो भोजन को हजम करती है वह मंद पड़ जाती है, जिससे भोजन डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लग जाता है और भोजन हमारी आंतो में लंबे समय तक रुकता है जिससे भोजन सड़ने लगता है और तरह-तरह की गैसें व रसायन बनने लगते हैं ,जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देती हैं जैसे अपच, ऐसिडिटी, गैस बनना ,ब्लड फ्रेशर, किडनी स्टोन इत्यादि।

         इनसे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद पानी ना पिए, अब बात आती है पानी कब पिए? इस सवाल के जवाब में पानी भोजन करने से 40 मिनट पहले और भोजन करने के 40 मिनट बाद ही पीना चाहिए बीच में यदि बहुत आवश्यक हो तो एक से दो घूंट पानी पी सकते हैं इसे शुरुआत में अपनी आदत में शामिल करना पड़ेगा फिर 1 दिन अपने आप होने लगेगा।

3. पानी जब भी पिए घुट- घुट कर पिए- {Pani Jab Bhi Piye Ghut-ghut-Kar Piye}

            अगली बात स्वस्थ रहने के रहस्य में पानी जब भी पिए घुट घुट कर पिए जब भी प्यास लगे पानी एक गिलास से ज्यादा एक साथ ना पिए और थोड़ा-थोड़ा घुट घुट कर बैठकर ही पिए यह स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है।

  यह लेख भी पढ़ें-

4. ठंडा पानी कभी भी ना पिए-{Thanda Pani Kabhi Bhi Na Piye}

          स्वस्थ रहने के रहस्य में अगली इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें, ठंडा पानी कभी भी न पिए। आजकल एक फैशन सा चल गया है कोल्ड ड्रिंक और ठंडा पानी पीने का लोग ठंडी के मौसम में भी इसका सेवन करते हैं बहुत ही गलत आदत है ।

            वास्तव में ठंडा पानी या बर्फ का पानी पीने से क्या होता है मनुष्य एक समतापी प्राणी है जिसका तापमान एक समान 37 डिग्री सेन्टीग्रेट  बना रहता है ,हम जब बर्फ का पानी पीते हैं तो वह लगभग 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आस पास होता है जिसको पहले Body Temperature  पर लाने में शरीर को Extra Energy खर्च करनी पड़ती है तब जाकर वह शारीरिक क्रियाओं के काम में आता है,जिससे हमारी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और डाइजेशन क्रिया Slow हो जाती है परिणाम स्वरूप भोजन हमारी आंतो में लंबे समय तक रुकता है जिससे हमारी आंते सिकुड़ जाती हैं और मल हार्ड हो कर Constipation  यानी कब्ज की समस्या को जन्म देती है ,और कब्ज बनने से विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं जैसे मोटापा, गैस बनना, भूख न लगना, Depression, एसिडिटी इत्यादि।

               इसीलिए कोशिश करें पानी जब भी पिए सादा यानी फ्रेश वाटर या गुनगुना पानी पिए गर्मी के मौसम में घड़े का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है।

5. भोजन करने का सही तरीका और समय-{Bhojan Karne Ka Sahi Tarika Aur Samay}

Image-Bhojan-Karne-Ka-Sahi-Tarika-Aur-Samay

          अगली बात भोजन करने के रहस्य में भोजन करने का सही तरीका और समय का विशेष ख्याल रखें । हमारा शरीर अनमोल है इसीलिए अपने स्वास्थ्य की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है, इसीलिए एक निश्चित समय पर ही भोजन करना चाहिए जिससे हमारी शारीरिक क्रियाएं नियत समय से और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

        सुबह का भोजन भरपेट यानी कंप्लीट भोजन करना चाहिए ना कि नाश्ता या चाय करना चाहिए। सुबह का भोजन सूरज निकलने के ढाई से 3 घंटे के अंदर कर लेना चाहिए लगभग 9:00 से 10:00 तक भोजन कर लेना चाहिए। क्योंकि सूरज की किरणों की गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे वैसे ही हमारे शरीर में भी जठर अग्नि तेज होती है इस समय जो भी खाया जाता है वह कंपलीटली डाइजेस्ट हो जाता है।

          इसीलिए कोशिश करें सुबह का भोजन भरपेट करें दोपहर को थोड़ा कम और रात्रि को डिनर बिल्कुल हल्का भोजन करें जो कि सुपाच्य हो।

        दोपहर का भोजन 2:00 से 3:00 बजे के बीच का लेना चाहिए और रात्रि का भोजन 7:00 से 8:00 के बीच कर लेना चाहिए जोगी हल्का और सुपाच्य होना चाहिए। देर रात को भोजन करने से बचना चाहिए रात्रि का भोजन करने के 2:30 से 3 घंटे बाद ही सोना चाहिए।

           अक्सर लोग जस्ट इसका उल्टा करते हैं सुबह का भोजन हल्का नाश्ता है यानी ब्रेकफास्ट करते हैं और दोपहर को भरपेट भोजन करते हैं तथा रात्रि को भरपेट डिनर करते हैं और कहते हैं रात्रि को सोना ही तो है। 

        यहीं से बीमारियों की शुरुआत हो जाती है क्योंकि जब दिन में हमें अधिक ऊर्जा की जरूरत थी तब आपने भोजन कम किया और रात्रि को जब ऊर्जा की कम जरूरत थी तब आपने अधिक भोजन किया यही से हमारा जैविक चक्र उल्टा चलने लगता है और हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं जैसे मोटापा, शुगर, कब्ज, ब्लड प्रेशर, अपच ,गैस बनना ,जोड़ों की विभिन्न समस्याएं हो सकती हैं।   

निष्कर्ष (Conclusion)-

        इस लेख, स्वस्थ रहने के रहस्य में, आपने क्या सीखा सबसे पहली बात , सुबह सवेरे गुनगुना पानी यानी गरम पानी जरूर पिएं, दूसरा भोजन के तुरंत बाद पानी ना पिए, तीसरी बात पानी जब भी पिए घुट- घुट कर पिए, चौथी इस बात का ख्याल रखें ठंडा पानी कभी भी ना पिए, पांचवी और महत्वपूर्ण इस बात का ख्याल रखें कि भोजन करने का सही तरीका और समय यह पांच बातें 5 सूत्र हैं और स्वस्थ रहने के रहस्य के रूप में हमारे शरीर में काम कार्य करती हैं।

         उम्मीद करता हूं यह लेख स्वस्थ रहने के रहस्य (5- Secrets of Healthy Life) आपको पसंद आया होगा अगर आपको इस लेख या हेल्थ से संबंधित कोई समस्या है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं । 

            लेखक को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।।

                         दोस्तों यदि आप डिजिटल मार्केटिंग सीखना चाहते हो या सोसल मीडिया एक्सपर्ट बनना चाहते हो या Youtuber  बनना चाहते या ब्लॉग्गिंग करना चाहते हो तो एक फ्री कोर्स है सुनीति नाम का जिसकी वैल्यू मार्किट में 4999 /- रूपये है यह आप के लिए बिलकुल फ्री है ,इस लिंक पर जाये – FREE Digital Morketing Course SUNEETI

या फिर लाइव वेबिनार ज्वाइन करे | 

1 thought on “स्वस्थ रहने के रहस्य {5-Secrets of Healthy Life}”

  1. बहुत बहुत धन्यवाद सर।आज मैने इस लेख में स्वस्थ रहने का रहस्य जाना । चाय से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जाना। पानी पीने का सही तरीका एवं पानी कब पीना चाहिए ये जाना। भोजन करने का सही समय व सही तरीके के बारे में पता चला। ये सम्पूर्ण ज्ञान वास्तव में मानव समाज के लिए बहुत उपयोगी है । मेरा ये मानना है कि इस तरह का नॉलेज हम लोगों को दें तो वे फ्री में अपना सेहत का खयाल रख कर अपना स्वस्थ खुद सुधार सकते हैं अर्थात इस तरह की और जानकारी लोगों को उपलब्ध कराते रहें।
    धन्यवाद

Comments are closed.